BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिहोरा जिला की मांग पर सातवें रविवार भी जारी रहा धरना प्रदर्शन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 22, 2021

सिहोरा जिला की मांग पर सातवें रविवार भी जारी रहा धरना प्रदर्शन...


रेवांचल टाईम्स - संचालन समिति गठित कर दिये सतत संघर्ष के संकेत 9 जनवरी को प्रस्तावित रैली को तैयारी जोरों पर आज बहोरीबंद में सिहोरा जिला में शामिल होने का मुख्यमंत्री को ज्ञापन

सिहोरा:- सिहोरा जिला की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का धरना लगातार सातवें रविवार भी जारी रहा।आगे के आंदोलन के सफल संचालन हेतु समिति ने एक 40 सदस्यीय अस्थाई संचालन समिति गठित कर लंबी लड़ाई के अपने मंसूबे भी स्पष्ट कर दिये।गठित समिति के सदस्यों ने जिला बनने तक निरंतर आंदोलन की बात कहते हुए आगामी 9 जनवरी को विशाल रैली की तैयारी भी तेज कर दी है।

         विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर सिहोरा के आम युवाओं द्वारा पिछले 10 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार बस स्टैंड सिहोरा में शाम 5 से 7 बजे तक 2 घंटे का धरना दिया जा रहा है।प्रत्येक रविवार के क्रम में यह सातवाँ धरना आयोजित हुआ।समिति ने आगामी 9 जनवरी को सिहोरा,बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और मझौली के हजारों लोगों के साथ विशाल रैली निकालने का संकल्प दोहराया।

       आज के धरने में सुनील दुबे,सियोल जैन,विकास दुबे,कृष्ण कुमार कुररिया,राजेश कुररिया,रमेश तिवारी,शैलेन्द्र विश्वकर्मा, आर के द्विवेदी,रामजी शुक्ला,श्याम सुंदर पटेल,संतोष मेहरा,राहुल झारिया, प्रकाश दुबे,दीवान भागवानी,अंकुर जैन,अर्जुन पंजाबी,प्रकाश मिश्रा,सुशील जैन,राजेश तिवारी,किशोर खरे,अनिल जैन,अवधेश यादव सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment